Sunday, April 22, 2018
नेपेडा | म्यांमार के काचिन राज्य में जाडे खदान में हुए भूस्खलन के बाद बचावकर्मियों ने कम से कम 94 शव बरामद किए हैं। अधिकारियों ने रविवार यह जानकारी दी। हपकांत में शनिवार तड़के भूस्खलम हुआ। यह क्षेत्र दुनिया में सर्वोच्च गुणवत्ता वाले हरिताश्म (एक तरह का हरा पत्थर, जिससे आभूषण बनते हैं) उत्पादन करने वाले क्षेत्रों में से एक है।
सूत्रों के मुताबिक, भूस्खलन के कारण 80 झोपड़ियां ढह गईं, जिसमें स्थानीय लोग सो रहे थे।
आधिकारियो ने कहा कि कई लोगों के लापता होने की सूचना के साथ घटनास्थल पर बचाव अभियान चल रहा है। मृतकों की संख्या बढ़ने की संभावना है।
समाचार पत्र के मुताबिक, पांच छोटी कंपनियों के प्रवासी पहाड़ पर कचरे मिट्टी के ढेर में हरिताश्म ढूंढ़ रहे थे।
स्थानीय लोगों ने बताया कि इस साल की शुरुआत में इसी क्षेत्र में इसी तरह की पांच घटनाएं हुईं।
म्यांमार दुनिया के बेहतरीन हरिताश्म का एक बड़ा स्रोत है। हरिताश्म पारदर्शी हरा पत्थर है, जो पड़ोसी देश चीन में बहुत कीमती है।
February 21, 2018
February 18, 2018
January 18, 2018
January 17, 2018
January 14, 2018
January 8, 2018